Blog

तिरंगे को सलाम, शहीदों को श्रद्धांजलि। (परवादून जिला कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण, शहीदों को किया नमन; लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परवादून जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला कांग्रेस कार्यालय डोईवाला में देशभक्ति और उत्साह के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने तिरंगा फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और कांग्रेसजनों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि आजादी हमें लंबे संघर्ष और असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से मिली है। स्वतंत्रता दिवस हमें अपने गौरवशाली इतिहास को याद करने के साथ ही देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक भाईचारे और देश की एकता-अखंडता को मजबूत करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

डोईवाला नगर कांग्रेस अध्यक्ष करतार नेगी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के विचारों और आदर्शों को जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। युवाओं को राष्ट्रहित, सामाजिक सेवा और जनकल्याण के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए।

कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर मनवाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के लिए किए गए बलिदानों को याद करने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को संविधान और लोकतंत्र के मूल्यों को समझते हुए समाजहित में सक्रिय योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव नीरज त्यागी, प्रदेश सचिव सागर मनवाल, जिला उपाध्यक्ष एसपी बहुगुणा, हाजी अब्दुल वहीद, जिला महासचिव राहुल सैनी, स्वतंत्र बिष्ट, सूरज भट्ट, सेवादल जिलाध्यक्ष सुनील बर्मन, सेवादल प्रदेश महासचिव शार्दूल नेगी, अनुसूचित विभाग जिलाध्यक्ष मुकेश प्रसाद, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव आरिफ अली, बाबूलाल, अजय गोस्वामी, विजय गोस्वामी, प्रेम सिंह, नंदन नेगी, हर्षित उनियाल, शुभम कांबोज, सतनाम सिंह, मनोज पाल, राहुल बहुगुणा, अमन बहुगुणा, शाहरुख सिद्दीकी, देवराज सावन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button