Blog

पूनम बनीं तीज क्वीन, मीना भट्ट फर्स्ट रनर अप। (सखी मंच उत्सव क्लब ने राणा फार्म हाउस में कराया हरियाली तीज समारोह, महिलाओं ने गीत-संगीत और प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
श्यामपुर स्थित राणा फार्म हाउस में सखी मंच उत्सव क्लब की ओर से हरियाली तीज समारोह 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खैरी खुर्द निवासी पूनम को तीज क्वीन और खैरी कला निवासी मीना भट्ट को फर्स्ट रनर अप चुना गया। तीज क्वीन पूनम को राणा फार्म हाउस की संचालक रूचि जैन ने ताज पहनाकर सम्मानित किया।

Oplus_16908288
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खैरी खुर्द की प्रधान शकुंतला बिष्ट ने कहा कि हरियाली तीज हमारी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा पर्व है। ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर देते हैं। सखी मंच उत्सव क्लब की यह पहल सराहनीय है और इससे हमारी लोक संस्कृति को बढ़ावा मिलता है।

वरिष्ठ भाजपा नेत्री पुष्पा ध्यानी ने कहा कि तीज महिलाओं के उत्साह, उमंग और आपसी मेलजोल का पर्व है। ऐसे आयोजनों से महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच मिलता है।

कार्यक्रम में भट्टोवाला की पूर्व प्रधान एवं भाजपा श्यामपुर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपा राणा और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय मंजू ब्लोधी मौजूद रहीं। मंजू ब्लोधी ने निर्णायक की भूमिका निभाते हुए प्रतियोगिता का निष्पक्ष मूल्यांकन किया।
कार्यक्रम का मंच संचालन ऋतु राणा, महिला मोर्चा श्यामपुर मंडल महामंत्री और खुशबू रानी बाजवा, जिला मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा, गीत-संगीत और विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में शकुंतला बिष्ट, पुष्पा ध्यानी, दीपा राणा, मंजू ब्लोधी, सुमन गैरोला, लक्ष्मी थापा, पूनम व्यास, शकुंतला नेगी, पुष्पा मखलोगा, नेहा रावत, रूचि जैन आदि कार्यक्रम का संचालन ऋतु राणा और खुशबू रानी बाजवा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button