ओबीसी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत, संगठन को मजबूत करने का संकल्प। (कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नगर कांग्रेस कमेटी ओबीसी प्रकोष्ठ की ओर से डोईवाला ब्लॉक कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष विमल गोला व राजवर्मा, महामंत्री अजय सैनी, अशोक कुमार और राकेश सिसोदिया, नगर सचिव आशु, हारून, हरमीत, गुड्डू, श्याम सुंदर, कमल पाल, शैफी, प्रदीप कश्यप और दीपक कौशल को जिम्मेदारी दी गई। वहीं चंद्र प्रकाश को कार्यालय प्रभारी तथा संजय को मीडिया प्रभारी बनाया गया। कार्यक्रम में अन्य कार्यकर्ताओं ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। ओबीसी समाज की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाना संगठन की प्राथमिकता होनी चाहिए।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को नई ऊर्जा देने का काम करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठाना चाहिए।
नगर कांग्रेस कमेटी ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भारत भूषण कौशल ने कहा कि नई जिम्मेदारी पाने वाले सभी पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने और ओबीसी समाज के हितों की आवाज बुलंद करने की अपेक्षा है। कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
इस अवसर पर कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



