Blog

धान की फसल के लिए बारिश राहत, गिरी फसल पर मंडराया नुकसान का खतरा। (तोड़िया की बुवाई के लिए खेतों में बनी अनुकूल नमी, लगातार बारिश से गिरी फसल को नुकसान की आशंका)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
क्षेत्र में हो रही बारिश से धान की फसल को फायदा हो रहा है। वहीं तोड़िया की बुवाई के लिए भी खेतों में पर्याप्त नमी बन गई है। हालांकि तेज हवा चलने से कई स्थानों पर धान और गन्ने की फसल गिर गई है। ऐसे में यदि बारिश लगातार जारी रहती है तो गिरी हुई फसल में नुकसान की आशंका बढ़ सकती है।

कई किसानों के खेतों में धान की फसल पकने की स्थिति में पहुंच गई है। तेज हवा के कारण लंबी धान की फसल जमीन पर गिर गई। गिरी हुई फसल में लगातार बारिश होने से दाने प्रभावित होने की संभावना रहती है। खेत में पानी जमा होने पर नुकसान और बढ़ सकता है। इसी तरह हवा के कारण कई जगह गन्ने की फसल भी गिर गई है।
पूर्व प्रधान उम्मेद बोरा ने कहा कि अगर ऐसे ही मौसम खराब रहा तो किसानों की फसलों का बड़ा नुकसान हो सकता है। जिसके चलते किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है।

सहायक कृषि अधिकारी अजय टम्टा ने बताया कि वर्तमान बारिश धान की फसल के लिए लाभदायक है और तोड़िया की बुवाई के लिए भी खेतों में नमी की स्थिति अनुकूल बनी हुई है। तेज हवा के कारण जिन खेतों में धान और गन्ने की फसल गिर गई है, वहां लगातार बारिश होने पर नुकसान की संभावना बढ़ सकती है। किसानों को खेतों में पानी जमा न होने देने के लिए जल निकासी की व्यवस्था बनाए रखने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button