छात्रसंघ चुनाव में फिर लहराएगा एबीवीपी का परचम। एबीवीपी वेडिंग प्वाइंट में हुई बैठक, प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं ने बनाई चुनावी रणनीति।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
शहीद दुर्गामल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में 29 सितंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव को लेकर ऋषिकेश रोड मे एक वेडिंग प्वाइंट में बैठक आयोजित की गई। इसमें एबीवीपी के छात्र नेताओं, प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं से छात्र-छात्राओं के बीच संपर्क बढ़ाने का आह्वान किया गया।

डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर छात्र-छात्राओं से संपर्क करें और छात्रहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएं। उन्होंने प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए अनुशासन के साथ चुनाव में जुटने की बात कही।
मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष धीरेंद्र पवार ने कहा कि एबीवीपी के सभी प्रत्याशी मजबूती से चुनाव मैदान में हैं। इस बार भी सभी पदों पर जीत हासिल की जाएगी।
इस दौरान पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, गुरजीत सिंह लाडी, करन बोहरा, पंकज शर्मा, विक्रम नेगी, मनमोहन नौटियाल, प्रकाश कोठारी, अमित, मोहित डंगवाल, सुबोध नौटियाल आदि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्र छात्राएं मौजूद रहे।



