Blog

श्रीमद्भागवत कथा शहीद परिवारों के सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल। कथा व्यास शहीद परिजनों को मुख्य यजमान बनाकर कराया जा रहा पूजन, छठवें दिन कीर्तन मंडलियों ने दी भजनों की प्रस्तुति।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
देश रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों की पावन स्मृति को समर्पित श्रीमद्भागवत कथा का छठवां दिवस श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। सोसाइटी ऑफ मिशन 4जी—गौ, गंगा, गांव और गायत्री के बैनर तले जोगीवाला स्थित नाइन पाम्स वेडिंग प्वाइंट में आयोजित कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
कथा व्यास आचार्य श्यामसुंदर गौतम महाराज ने श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि शहीद परिवारों को कथा में मुख्य यजमान बनाकर सम्मानित करना उनके त्याग और बलिदान के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने की महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों के परिवारों का सम्मान समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
आयोजन के दौरान शहीद परिवारों के सदस्यों के कर-कमलों से पूजा-अनुष्ठान संपन्न कराया जा रहा है। छठवें दिन भक्ति भाव कीर्तन मंडली नत्थनपुर, ममता ढौंडियाल कीर्तन मंडली विंडलास और वसुंधरा कीर्तन मंडली राजीव नगर सहित विभिन्न कीर्तन मंडलियों ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए। संस्था की ओर से कीर्तन मंडलियों की मातृशक्ति को वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं शहीद परिजनों को अंगवस्त्र और संस्था का स्मृति चिह्न प्रदान किया गया।
संस्था अध्यक्ष सुभाष भट्ट ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य आध्यात्मिक वातावरण के साथ शहीद परिवारों के प्रति समाज में सम्मान और कृतज्ञता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि देहरादून जनपद में शहीद परिवारों को मुख्य यजमान बनाकर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन अपने आप में विशेष पहल है।
कार्यक्रम में राज्य मंत्री विनोद उनियाल, डॉ. राकेश उनियाल, अनुज पुरोहित, केके रैना, प्रतिभा पाठक, वंदना रावत, सविता भट्ट, गीतांजलि, गीता बागड़ी, शोभा पांडे, डॉ. लक्ष्मण सिंह बिष्ट, सूबेदार जीत सिंह गुसाईं, सूबेदार दर्शन सिंह बिष्ट, सूबेदार सुमन सिंह साजवान, कैप्टन जितेंद्र सिंह मियां, ईरा कुकरेती, गौरी रौतेला, पूनम रावत, कुसुम भट्ट, अनीता बिष्ट, कामना ममगाईं, नीतू रावत, मितेश सेमवाल, दीपिका रौतेला, शर्मिष्ठा, कुंवर सिंह पुंडीर, नीतू कंडारी, मधु रावत, अर्चना नेगी, सत्या चमोली और कैप्टन राजेंद्र सिंह बिष्ट सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button