Blog

फतेहपुर टांडा में क्रेशर संचालन के खिलाफ किसानों ने उठाई आवाज। (नियम और मानक पूरे होने पर ही हो संचालन, ग्रामीणों ने खनन निदेशक को सौंपा ज्ञापन)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला के ग्राम सभा फतेहपुर टांडा में स्टोन क्रेशर के पुनः संचालन को लेकर ग्रामीण किसानों ने विरोध जताया। किसान गुरनाम सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के किसान भोपालपानी स्थित भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय पहुंचे और खनन निदेशक राजपाल लेघा को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने क्रेशर संचालन से जुड़ी अपनी चिंताओं को रखते हुए नियमों और निर्धारित मानकों की जांच की मांग की।

किसान गुरनाम सिंह ने कहा कि स्टोन क्रेशर के संचालन से क्षेत्र के पर्यावरण, कृषि भूमि और ग्रामीणों के जनजीवन पर प्रभाव पड़ने की आशंका है। उन्होंने विभाग से ग्रामीणों की चिंताओं को गंभीरता से लेते हुए सभी आवश्यक पहलुओं की जांच करने की मांग की ी

कांग्रेस प्रदेश महासचिव अश्वनी बहुगुणा ने कहा कि स्टोन क्रेशर का संचालन निर्धारित नियमों और सभी आवश्यक मानकों को पूरा करने के बाद ही किया जाना चाहिए। पर्यावरण, कृषि भूमि और ग्रामीणों के हितों से किसी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि निर्धारित नियम और मानक पूरे नहीं होते हैं तो क्रेशर का संचालन नहीं किया जाना चाहिए।

ज्ञापन देने वालों में महेंद्र सिंह, हरेंद्र बलियान, परमजीत सिंह, जागीर सिंह, गुरदीप सिंह, बाबू सिंह, मन्नी सिंह और अजीत सिंह सहित क्षेत्र के अन्य किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button