बच्चों के स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य के लिए पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना जरूरी। नेगी
(आंगन मिलन में मातृशक्ति और बच्चों से किया आत्मीय संवाद)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
सेवा संकल्प अभियान के तहत भानियावाला स्थित प्राथमिक विद्यालय और आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मातृशक्ति और बच्चों के साथ आत्मीय संवाद करते हुए उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान गोद भराई संस्कार भी कराया गया।
नगर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि बच्चों के स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य के लिए पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। मातृशक्ति परिवार और समाज की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और स्वास्थ्यकर्मी जमीनी स्तर पर महत्वपूर्ण सेवाएं दे रहे हैं, उनके कार्यों को सम्मानित करना समाज के लिए प्रेरणादायी है।
कार्यक्रम में डॉक्टर, शिक्षक और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके सेवाभाव के लिए सम्मानित किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सोमबाला और कुलवीर कौर, शिक्षक विमला भट्ट व कल्पना असवाल तथा स्वास्थ्यकर्मी मीनाक्षी खंडूरी और कंचन घनसाला को सम्मानित किया गया।
इस दौरान महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष विनीता पैन्यूली, आशा खाती सभासद सरिता जोशी, रविंद्र मौजूद रहे।



