Blog

सरकारी योजनाओं की जानकारी हर पात्र लाभार्थी तक पहुंचाना जरूरी। राजेंद्र (कान्हरवाला और आर्यनगर में सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को भानियावाला के कान्हरवाला और आर्यनगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन कार्यक्रम उत्साह के साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म कराई गई। इसके साथ ही लाभार्थियों और छोटे बच्चों को फल व बिस्किट वितरित किए गए। महिलाओं और अभिभावकों को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और बच्चों के पोषण व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडियाल ने कहा कि सरकारी योजनाओं की जानकारी हर पात्र लाभार्थी तक पहुंचाना जरूरी है। आंगनबाड़ी केंद्र महिलाओं और बच्चों के पोषण एवं विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए।

महिला मोर्चा मंडलाध्यक्ष अनीता गुरूंग ने कहा कि आंगन मिलन जैसे कार्यक्रमों से महिलाओं और बच्चों को सरकारी योजनाओं की जानकारी आसानी से मिलती है। लाभार्थियों को पोषण और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए।

कार्यक्रम में कार्यक्रम में ममता नयाल, मेघा थपलियाल, पूजा गुनसोला, किरन रावत, रजनी मिश्रा, रजनी बढ़ूनी सुनीता गुरूंग के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता साजिया खातून, अनीता, आशा कार्यकर्ता कृष्णा रांगड़, बीना तथा क्षेत्र की लाभार्थी महिलाएं, बच्चे और अभिभावक मौजूद रहे I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button