Blog

श्याम भक्ति में रंगा आशीर्वाद वाटिका, गूंजे जयकारे (श्री श्याम मस्त मंडल के महोत्सव में भजन गायकों ने बांधा समां, श्रद्धालु जमकर झूमे)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
आशीर्वाद वाटिका बुधवार को बाबा श्याम की भक्ति में रंगी नजर आई। श्री श्याम मस्त मंडल की ओर से आयोजित 14 वें खाटू श्याम वंदना महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भजन संध्या में कलाकारों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु देर तक झूमते रहे। बाबा श्याम के जयकारों से पूरा परिसर गूंजता रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री श्याम मस्त मंडल के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद भजन संध्या का सिलसिला शुरू हुआ। हरिद्वार के भजन गायक विजय गोयल ने गणेश वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया। राजस्थान के भजन गायक कन्हैया झा ने “मेरे सिर पर रख दो हाथ, मेरे खाटू वाले श्याम” भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में डुबो दिया।
दिल्ली की भजन गायिका किशोरी कनिष्क ने “श्याम तेरे दर पे जो भी आया, खाली कभी न जाए” भजन प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति पर श्रद्धालु तालियों के साथ झूमते नजर आए। वहीं दिल्ली के भजन गायक शीतल पांडे ने “बाबा श्याम के दरबार में, भक्तों की लगी कतार” भजन सुनाकर माहौल को और भक्तिमय बना दिया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु जमकर झूमे और बाबा श्याम के जयकारे लगाए।

महोत्सव में बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन स्थल पर देर तक भक्ति का माहौल बना रहा।

मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज को आपसी सद्भाव और भाईचारे से जोड़ने का कार्य करते हैं।

प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि ऐसे आयोजनों से सेवा, संस्कार और सामाजिक एकजुटता की भावना मजबूत होती है।

टपकेश्वर महादेव मंदिर के दिगंबर संत भरत गिरी महाराज ने कहा कि बाबा श्याम की भक्ति श्रद्धालुओं को धर्म और सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

इस दौरान पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, एडवोकेट रामेश्वर लोधी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनय कंडवाल, राहुल अग्रवाल, ललित सिंघल, विपुल गोयल, गगन नारंग, विशाल गुप्ता, मोहित गुप्ता, अनुज गुप्ता, ईश्वर चंद्र अग्रवाल, प्रीतम सिंह पाल, रामनिवास अग्रवाल, सभासद संदीप नेगी, प्रमोद महावर, हिमांशु राणा, विनय जिंदल, राजेंद्र वर्मा, राकेश गुप्ता, कैलाश मित्तल, सभासद प्रदीप नेगी जेटली, अनिल महावर, आदित्य जौहर, कमल राज अरोड़ा, प्रशांत गुप्ता, गौरव अरोड़ा , नीरज सिंघल, राकेश गुप्ता चुन्नू, जतिन साहनी, चिराग़ यादव, प्रमोद गुप्ता समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button