(नेशनल ब्लड वॉलंटियर्स डे पर एक मदद ब्लड ग्रुप समिति के रक्तवीरों ने पेश की मानवता की मिसाल)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नेशनल ब्लड वॉलंटियर्स डे के अवसर पर एक मदद ब्लड ग्रुप समिति के रक्तवीरों ने जरूरतमंद मरीज के लिए रक्तदान कर मानवता और सेवा का संदेश दिया।

इस दौरान एक मदद ब्लड ग्रुप समिति के अध्यक्ष साकिर हुसैन एडवोकेट भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने रक्तवीरों का उत्साहवर्धन किया और जरूरतमंद मरीज के लिए रक्तदान करने के लिए सभी का हौसला बढ़ाया।
समिति के अध्यक्ष साकिर हुसैन ने कहा कि रक्तदान किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरी मानवता की सेवा है। समय पर किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने युवाओं से भी नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।
एक मदद ब्लड ग्रुप समिति लगातार जरूरतमंद मरीजों तक रक्त और रक्तदाताओं को पहुंचाने का प्रयास कर रही है। नेशनल ब्लड वॉलंटियर्स डे पर समिति के रक्तवीरों द्वारा किया गया यह रक्तदान समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करने वाला संदेश है।



