गांधी-शास्त्री जयंती पर एसडीआरएफ ने लिया सेवा और स्वच्छता का संकल्प। (स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छकों को किया सम्मानित)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
एसडीआरएफ उत्तराखंड वाहिनी मुख्यालय सहित प्रदेशभर की पोस्टों पर शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। मुख्यालय में अधिकारियों और जवानों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को स्मरण किया।
इस दौरान महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सेवा तथा लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया। वाहिनी परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।
उपसेनानायक शुभांक रतूड़ी ने स्वच्छकों को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम में सहायक सेनानायक सुशील सिंह रावत, सहायक सेनानायक संजय उप्रेती, शिविरपाल आनंद सिंह रावत सहित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। प्रदेश की सभी एसडीआरएफ पोस्टों पर भी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए।



