Blog

रामपुर तिराहा कांड के शहीद को दी श्रद्धांजली। (शहीद राजेश नेगी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को किया नमन)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
उत्तराखंड आंदोलन शहीदी दिवस कोटी अठुरवाला में शहीद राजेश नेगी समिति की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। समिति पदाधिकारी, कांग्रेस नेताओ और क्षेत्रवासियों में शहीद राजेश नेगी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि राज्य निर्माण के लिए आंदोलनकारियों का संघर्ष और बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनकी स्मृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है।

कांग्रेस नगर अध्यक्षकरतार नेगी ने कहा कि रामपुर तिराहा कांड उत्तराखंड आंदोलन का काला अध्याय है। शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

शहीद की बहन लता गुसाईं ने कहा कि रामपुर तिराहा कांड में कई आंदोलनकारी शहीद हुए। उनके संघर्ष और बलिदान को सम्मान के साथ याद करना सभी की जिम्मेदारी है।

पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रबंधक मनोज नौटियाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन लंबे संघर्ष का परिणाम था। नई पीढ़ी को आंदोलन के इतिहास और शहीदों के योगदान से परिचित कराना जरूरी है।

इस मौके पर मनोज नेगी, ईश्वर रोथान, चंडी प्रसाद थपलियाल, देशराज ठाकुर, कुंवर आशीष चौहान, केंद्रपाल तोपवाल, शार्दूल, बीटू, रविंद्र सोलंकी, यशवंत गुसाईं, आशु राणा, चंद्र प्रकाश सहित शहीद राजेश नेगी के परिजन मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button