रानीपोखरी में हिमांशु भट्ट का स्वागत, 2027 के चुनाव को लेकर संगठन पर जोर। (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने पर कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन, बूथ स्तर पर मजबूती पर चर्चा)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड की प्रदेश कार्यसमिति के नवनियुक्त सदस्य हिमांशु भट्ट का रानीपोखरी में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।
डोईवाला नगर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
गढ़वाल संयोजक किसान मोर्चा अरुण शर्मा ने कहा कि मजबूत संगठन प्रभावी जनसेवा का आधार है। सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए।
हिमांशु भट्ट अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भारतीय जनता युवा मोर्चा में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, किसान मोर्चा मंडल महामंत्री संदीप भट्ट, जिला मंत्री सुनील यादव, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार और किसान मोर्चा मंडल महामंत्री नीरज कुमार उपस्थित रहे।



