श्रम विभाग के शिविर में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच, योजनाओं का लाभ लेने की दी जानकारी। (212 से अधिक ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण समाचार)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
मारखम ग्रांट के बुल्लावाला वार्ड नंबर 4 में श्रम विभाग की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 212 से अधिक ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली।
शिविर में अधिकारियों ने बताया कि श्रम विभाग की कई योजनाओं का लाभ लेने के लिए स्वास्थ्य जांच कराना आवश्यक है। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र लाभार्थियों को संबंधित सुविधाएं और आवश्यक सामान उपलब्ध कराया जाएगा। शिविर में ग्रामीणों की भीड़ रही और लोगों ने बढ़-चढ़कर स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
ग्राम प्रधान परमिंदर सिंह बाउ ने कहा कि स्वास्थ्य जांच शिविर से ग्रामीणों को अपने क्षेत्र में ही जांच की सुविधा मिली है। ऐसे शिविरों से पात्र लोगों को श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होती है।
वार्ड सदस्य प्रतिनिधि विनोद रौथान ने कहा कि शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जांच के साथ लोगों को विभाग की योजनाओं की जानकारी मिलना भी उपयोगी है।
इस दौरान श्रम पर्वतन अधिकारी आनंद, वैभव आपके अलावा ग्रामीण मौजूद रहे।



