Blog

गढ़भोज दिवस पर खीर बनाने में अनामिका ने हासिल किया प्रथम स्थान। (महाविद्यालय में पारंपरिक व्यंजन और निबंध प्रतियोगिता आयोजित)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गृह विज्ञान विभाग की ओर से सात से नौ अक्टूबर तक गढ़भोज दिवस-2026 मनाया गया। इस दौरान पारंपरिक व्यंजन और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

व्यंजन प्रतियोगिता में झंगोरे की खीर बनाने पर बीए प्रथम सेमेस्टर की अनामिका ने प्रथम, दाल के पकौड़े बनाने पर अंकिता चौधरी ने द्वितीय और अरबी के पत्युड़ बनाने पर परमजीत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में बीए पंचम सेमेस्टर की रीना प्रथम, बीए तृतीय सेमेस्टर की ज्योति द्वितीय और बीए पंचम सेमेस्टर की हिमांशी तृतीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम में डॉ. पुष्पा कुमारी और डॉ. संगीता सिदोला ने उत्तराखंड के पारंपरिक भोजन और फसलों की महत्ता पर व्याख्यान दिया।

प्राचार्य प्रोफेसर डीपी भट्ट ने पारंपरिक भोजन के पोषण मूल्य पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को अपनी संस्कृति और खानपान की परंपराओं के संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर प्रोफेसर नवीन कुमार नैथानी, डॉ. पंकज पांडे, डॉ. कंचन सिंह, डॉ. अंजली वर्मा, डॉ. पल्लवी मिश्रा, डॉ. पार्वती, डॉ. वंदना गौड़, डॉ. पुष्पा नेगी और रजनी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button