Blog

डोईवाला दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज, धीरेंद्र पवार ने की बैठक। (20 अक्टूबर को राजीव नगर-केशवपुरी दशहरा मेला ग्राउंड में होगा आयोजन)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला नगर के केशवपुरी स्थित दशहरा मेला ग्राउंड में 20 अक्टूबर को होने वाले दशहरा महोत्सव की तैयारियों को लेकर कमेटी के अध्यक्ष रामेश्वर लोधी के आवास पर बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री के सलाहकार एवं राज्य मंत्री तथा मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष धीरेंद्र पवार ने पहुंचकर पदाधिकारियों के साथ आयोजन पर चर्चा की।

धीरेंद्र पवार ने कहा कि दशहरा हमारी संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का प्रतीक है। सभी के सहयोग और बेहतर समन्वय से महोत्सव को भव्य एवं यादगार बनाया जा सकता है।

कमेटी अध्यक्ष रामेश्वर लोधी ने कहा कि महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आयोजन को सफल बनाने में सहयोग की अपील की

बैठक में सचिव राजेंद्र वर्मा, मनीष धीमान, अवतार सिंह सैनी,सतीश शर्मा, कुणाल सिंगारी, जतिन साहनी,इलम चंद ,प्रेम सिंह पांचाल, राजेश सिंगारी, यस सोनकर, अभिषेक लोधी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button