Blog

श्रम विभाग के शिविर में 400 लोगों ने कराई जांच। (मारखम ग्रांट में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण के साथ बांटी दवाइयां, जल्द मिलेंगी श्रमिक किट)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
उत्तराखंड श्रम विभाग की ओर से रविवार को मारखम ग्रांट के वार्ड तीन में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें लगभग 400 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई और निशुल्क दवाइयां प्राप्त कीं। शिविर में रक्तचाप, मधुमेह, आंखों सहित सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

श्रम विभाग के अधिकारी आनंद ने बताया कि श्रमिकों और उनके परिजनों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जल्द ही पात्र श्रमिकों को श्रमिक किट भी वितरित की जाएंगी।

वार्ड सदस्य बशारत अली ने कहा कि श्रमिकों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए ऐसे शिविर जरूरी हैं। इससे जरूरतमंद लोगों को घर के नजदीक निशुल्क जांच और दवाइयों की सुविधा मिल रही है।

मौके पर वार्ड सदस्य कुसुम शिव प्रसाद, ग्रामीण और श्रम विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button