Blog

(जिला योजना समिति के लिए प्रदीप सिंह नेगी भाजपा के प्रत्याशी घोषित)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भारतीय जनता पार्टी, संगठनात्मक जिला ऋषिकेश ने जिला योजना समिति के लिए डोईवाला नगर पालिका क्षेत्र के अठुरवाला से सभासद प्रदीप सिंह नेगी को प्रत्याशी घोषित किया है। उनके प्रत्याशी घोषित होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने सभासद प्रदीप सिंह नेगी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि नेगी संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। वह जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए क्षेत्र के विकास और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

सभासद प्रदीप सिंह नेगी ने प्रत्याशी घोषित किए जाने पर पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाने का प्रयास करेंगे। सभासद कल्पना राणा, विनीता मनवाल, अरुण सोलंकी, संदीप नेगी आदि सभासदों ने प्रदीप नेगी को अपना समर्थन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button