Blog

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद के तत्वाधान मे पब्लिक इंटर कॉलेज मे नुक्कड नाटक एवं जनजागरूकता रैली के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावो और इससे बचने का सन्देश दिया गया। बतौर मुख्य अतिथि शिक्षा विभाग की पूर्व एडिशनल डायरेक्टर आशा रानी पैनयूली ने कहा कि नशा परिवार और समाज को विनाश की स्थिति मे पहुंचाता है। इससे बचने की आवश्यकता है। सोमवार को विद्यालय मे नशा मुक्ति को लेकर छात्र छात्राओ ने नगर मे जनजागरूकता रैली निकाली। संभव कला मंच की टीम ने नशे के दुष्प्रभाव पर नुक्कड नाटक के माध्यम से सार्थक सन्देश दिया। राज्य बाल कल्याण परिषद की महासचिव आशा रानी पैनयूली ने नशा मुक्ति पर आयोजित चित्रकला निबंध प्रतियोगिता के विजयी छात्र छात्राओ मेघा,आयशा, जिया,आयशा सलीम,वरदान थापा,शिफा को प्रमाण पत्र एवं पुरूस्कार देकर उनका उत्साह वर्धन किया। विद्यालय के छात्र छात्राओ द्वारा गढ़वाली,नेपाली नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी गई। परिषद के उपाध्यक्ष मोहन खत्री,सुनील जोशी,विघालय के प्रबंधक मनोज नौटियाल ने भी नशे से बचने का आह्वान छात्र छात्राओ से किया। प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व चिकित्सको डा0राकेश,डा0नैनसी ,नितिका,माया आदि ने स्वास्थ्य परीक्षण कर छात्र छात्राओ को निशुल्क दवाई वितरित की। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अश्वनी गुप्ता ने किया।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के तेजपाल सिह,शिक्षक आलोक जोशी,भुवनेश वर्मा,पूजा जोशी,राधा गुप्ता,ओम प्रकाश काला,रतनेश द्विवेदी,अवधेश सेमवाल,विवेक बधानी,सुदेश सहगल,तेजवीर सिह,श्यामानंद,विदुशी,अर्चना पाल,आफरीन अंसारी,प्रिया दीपक पाल आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button