नवरात्र के तीसरे दिन मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, मां चंद्रघंटा की आराधना की। (शक्ति भवन मंदिर और प्राचीन शिव मंदिर प्रेमनगर बाजार में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे भक्त)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को क्षेत्र के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की। शक्ति भवन मंदिर और प्राचीन शिव मंदिर प्रेमनगर बाजार में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने मां के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
नवरात्र को लेकर मंदिरों में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां को पुष्प और प्रसाद अर्पित किया। घरों में भी भक्तों ने मां दुर्गा की आराधना कर सुख-शांति की प्रार्थना की। मंदिरों में पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। मान्यता है कि मां चंद्रघंटा की आराधना से साहस, शांति और सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है।
इस दौरान शोभा गुप्ता, सरिता महावर, संगीता अग्रवाल, मंजू, अनीता, मीनाक्षी, पूनम आदि महिलाएं मौजूद रही।



