चुनाव को लेकर ओबीसी मोर्चा ने बनाई रणनीति, सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने पर जोर। (रानीपोखरी मंडल की बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा, संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भाजपा रानीपोखरी मंडल ओबीसी मोर्चा की आवश्यक बैठक मंडल अध्यक्ष शंभु श्रेष्ठ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला मंत्री ओबीसी मोर्चा एवं रानीपोखरी मंडल प्रभारी पवन लोधी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।
बैठक में आगामी चुनाव को देखते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
मंडल अध्यक्ष शंभु श्रेष्ठ ने कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन के लिए काम करना होगा। सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना प्राथमिकता है।
भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के गढ़वाल सह संयोजक अरुण शर्मा ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है। सभी कार्यकर्ता आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं।
बैठक में ओबीसी मोर्चा मंडल महामंत्री अनिल कुमार और भानु थापा, मंडल महामंत्री संदीप भट्ट, मंडल मंत्री संजय असवाल, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार सहित ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



