Blog

सपा प्रदेश अध्यक्ष हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी का डोईवाला में स्वागत। (प्रदेश अध्यक्ष ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन मजबूत करने पर दिया जोर)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी का मंगलवार शाम डोईवाला पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सपा नेता फुरकान अहमद कुरैशी के नेतृत्व में शुगर मिल रोड स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने कहा कि समाजवादी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरने का आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों दलों को जनता मौका दे चुकी है। उनके अनुसार, दोनों सरकारों के कार्यकाल में किसान, बुजुर्ग, युवा और महिलाएं निराश हुए हैं।
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूत किया जाएगा और नए लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर मशकूर अहमद, डॉ. सादिक, हरिकिशन चौहान, मोहम्मद शराफत साबरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button