Blog

300 विद्यार्थियों ने दी छात्रवृत्ति परीक्षा, टॉप 30 मेधावियों को मिलेगा सम्मान। (लैपटॉप, स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच समेत आकर्षक पुरस्कारों से होंगे सम्मानित)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
कोटा टैलेंट इंस्टीट्यूट की ओर से भानियावाला में कक्षा तीन से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए केएसएटी (केटीआई स्कॉलरशिप एप्टीट्यूड टेस्ट) परीक्षा आयोजित की गई। ओलंपियाड पैटर्न पर आधारित इस परीक्षा में डोईवाला और भानियावाला क्षेत्र के लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

परीक्षा पूरी तरह निःशुल्क आयोजित की गई। इसमें प्रत्येक कक्षा के टॉप 30 विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप, स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। परीक्षा के आगामी चरण 22 नवंबर और 27 दिसंबर को आयोजित किए जाएंगे।

संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानने के साथ उनमें प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति रुचि और आत्मविश्वास बढ़ाना है।

संस्थान के एमडी पंकज वर्मा ने कहा कि क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर मंच देने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। परीक्षा के माध्यम से बच्चों को अपनी क्षमता पहचानने और भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार होने का अवसर मिलेगा।

इस दौरान नेहा वर्मा,अनुभव, अभिषेक, विक्रम भुमिका बिष्ट,आर्यन,तानिया पाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button