सरदार पटेल की दूरदर्शिता और नेतृत्व ने मजबूत किया राष्ट्र। (विद्यालय परिवार ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश की एकता और अखंडता का दिया संदेश, 151वीं जयंती पर याद किया ऐतिहासिक योगदान)
डोईवाला राजेंद्र वर्मा):
देश की एकता और अखंडता को मजबूत आधार देने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को पब्लिक इंटर कॉलेज में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विद्यालय परिवार ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया।
प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल, उप प्रधानाचार्य आलोक जोशी और वरिष्ठ शिक्षक अश्वनी गुप्ता ने कहा कि सरदार पटेल केवल स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता ही नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के शिल्पकार भी थे। बारडोली आंदोलन से लेकर देशी रियासतों के एकीकरण तक उनका नेतृत्व अद्वितीय रहा। उन्होंने अपने दृढ़ निश्चय और दूरदर्शी निर्णयों से बिखरी हुई रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर मजबूत भारत की नींव रखी। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए उनका समर्पण सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।
इस दौरान भुवनेश वर्मा, ओमप्रकाश काला, विवेक बधानी, पूजा जोशी, अवधेश सेमवाल, सुदेश सहगल, तेजवीर सिंह, राधा गुप्ता, चारू वर्मा, विदुषी, अर्चना पाल, अनीता बलोदी, गौरव रावत, नीलम बिष्ट, आफरीन अंसारी, मयंक शर्मा, चेतन प्रसाद कोठारी सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।



