वीर जवान आकाश को अंतिम विदाई देते समय बिलख पड़ा सिमलास ग्रांट, बहन का दर्द देख हर आंख हुई नम। (पचमढ़ी में प्रशिक्षण के दौरान जंगली बाइसन के हमले में हुए थे घायल, जौलीग्रांट एयरपोर्ट से पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में प्रशिक्षण के दौरान जंगली बाइसन के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए कुमाऊं रेजिमेंट के 26 वर्षीय जवान आकाश चौहान का निधन हो गया। शनिवार सुबह 8:15 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका पार्थिव शरीर पहुंचा। यहां से सेना के वाहन में पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव सिमलास ग्रांट लाया गया। वीर जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रवासी उमड़ पड़े।

गांव में अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार ले जाया गया, जहां उनके चाचा गोविंद सिंह ने मुखाग्नि दी।
श्रद्धांजलि देने वालों में डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, दायित्वधारी धीरेंद्र सिंह पवार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडियाल, गन्ना प्रदेश समिति के सदस्य सुभाष भट्ट,कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल , ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी, डोईवाला पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, तहसीलदार विरम सिंह, कोतवाली प्रभारी राकेश गुसांईं,एसएसआई सचिन पुंडीर,दरपान बोरा, उमेद बोरा रफल सिंह,चतर सिंह भूपेंद्र सिंह भगत सिंह, विनोद सिंह, भावना बोरा, मनोज कांबोज, विक्रम सिंह नेगी, करन बोहरा आदि के अलावा सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे



