Blog

बूथ स्तर पर मजबूती से ही सशक्त होगा संगठन। विधायक बृजभूषण गैरोला (मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने की अपील की)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े के अंतर्गत रविवार को डोईवाला मंडल के लच्छीवाला शक्ति केंद्र के तत्वावधान में शक्ति केंद्र सम्मेलन आयोजित किया गया।

विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि उत्तराखंड राज्य ने स्थापना के बाद विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक अनीता गुरंग कहा कि संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संगठन मजबूत होता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने की अपील की।

मुख्य वक्ता विनय कंडवाल ने भी राज्य की विकास यात्रा और संगठन की भूमिका पर विचार रखे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, बूथ अध्यक्ष जगदीश बलूनी, प्रदीप, रजनी बडोनी, प्रकाश कोठारी, मंडल महामंत्री मनमोहन नौटियाल, महिला मोर्चा मंडल संयोजक नीति थपलियाल, महिला मोर्चा जिला मंत्री ममता कोठियाल, प्रेम सिंह सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button