Blog

भानियावाला में सेनेटरी और टाइल की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख। (शॉर्ट सर्किट से तड़के चार बजे लगी आग, दमकल की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भानियावाला के नुन्नावाला में रविवार तड़के एक सेनेटरी हार्डवेयर और टाइल की दुकान में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार, नुन्नावाला स्थित गणपति सेनेटरी हार्डवेयर की दुकान में सुबह करीब चार बजे अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। दुकान से धुआं और लपटें निकलती देख स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। लोगों ने अपने स्तर से भी आग बुझाने का प्रयास किया।

सूचना मिलते ही लालतप्पड़ फायर स्टेशन के अधिकारी दिनेश भट्ट टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की चार गाड़ियों को बुलाना पड़ा। दमकल कर्मियों ने लगातार पानी की बौछार कर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।

दमकल विभाग की तत्परता से आग आसपास की दुकानों और रिहायशी इलाके तक नहीं पहुंच सकी। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग से दुकान में रखे सेनेटरी और टाइल्स के सामान को भारी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button