Blog

अलौकिक श्रृंगार से सजे बाबा श्याम, भजनों की रसधार में देर रात तक झूमे श्रद्धालु। (मिल बाजार के हनुमान मंदिर में श्री श्याम जन्मोत्सव पर भव्य कीर्तन, भजन गायकों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला मिल बाजार स्थित हनुमान मंदिर परिसर में श्री श्याम सेवा दल मिल बाजार की ओर से श्री श्याम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार किया गया। फूलों और आकर्षक सजावट से सजे बाबा के दरबार की दिव्य छटा देखते ही बन रही थी। दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु बाबा के मनमोहक स्वरूप को निहारते रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ कीर्तन मंडली के सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद बाबा श्याम के जयकारों के साथ भजन संध्या का आगाज हुआ।

भजन संध्या में यमुना नगर के भजन गायक राधा बसंत दास, देहरादून के भजन गायक मयूर गुप्ता और भजन गायिका आशु वर्मा ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से भक्तों को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।

राधा बसंत दास ने ‘चौखट पे खाटू वाले की’ भजन की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। वहीं मयूर गुप्ता ने ‘सांवरे से मिलने का सत्संग ही बहाना है’ भजन सुनाकर श्याम प्रेमियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। भजन गायिका आशु वर्मा ने ‘तेरी रहमतों का दरिया सरेआम चल रहा है’ की मधुर प्रस्तुति से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

तीनों भजन गायकों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु तालियां बजाते हुए झूमते नजर आए। भजनों के बीच बाबा श्याम के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। श्याम भक्तों ने बाबा के दरबार में मत्था टेककर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। भक्ति, संगीत और श्रद्धा से सराबोर इस आयोजन ने मिल बाजार में श्याममय माहौल बना दिया।

इस दौरान गौरव गुप्ता, राकेश गुप्ता,प्रमोद गुप्ता, रामनिवास अग्रवाल, प्रमोद महावर, राहुल गुप्ता, कैलाश मित्तल, आनंद, सत्य प्रकाश, पीतांबर, यस गुप्ता, राकेश महावर, अक्षमा, अनीता, मंजू,उषा गुप्ता,बिमला वर्मा, आराधना वर्मा, सूरज भान,हरिओम गुप्ता,बबलू कश्यप, सोहन कश्यप, पंकज शर्मा,अंकुर अगवाल, सोनू गोयल, सुशील जायसवाल, सुनील जायसवाल, रवि प्रजापति, प्रदीप प्रजापति आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button