Blog

उत्तराखंड राज्य बनाने में महिलाओं का रहा विशेष योगदान। नौटियाल

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला मंडल शक्ति केन्द्र सत्तीवाला में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष के पूर्ण होने के शुभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुनीता नौटियाल उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों की शहादत के बाद उत्तराखंड राज्य बना है। उत्तराखंड राज्य बनाने में महिलाओं का विशेष योगदान रहा है
। उन्होंने भाजपा सरकार की अनेक योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने भाजपा सरकार में प्रत्येक व्यक्ति आयुष्मान योजना का लाभ ले रहा है। कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश का चहुमुखी विकास हो रहा है। जिसका लाभ आम जनता को मिल रहा है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री पंकज शर्मा, पार्षद विनीत राजपूत, भाजपा मंडल महामंत्री मनमोहन नौटियाल, हीरामणि नौटियाल, संजय उपाध्याय, पार्षद विनीत लोधी, सुशील वर्मा, धनवीर नेगी, प्रहलाद जोशी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button