Blog

डोईवाला विधानसभा सीट जीतने के लिए युवा कांग्रेस ने कसी कमर। (प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी की मौजूदगी में हुई बैठक, युवाओं को संगठन से जोड़ने और चुनावी तैयारियों पर हुआ मंथन)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए युवा कांग्रेस ने डोईवाला में संगठन को मजबूत करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक का आयोजन युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विवेक सैनी और एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष राहुल आर्य ने किया।

उत्तराखंड युवा कांग्रेस प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाना युवा कांग्रेस की प्राथमिकता है। संगठन को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक युवाओं को जोड़कर उन्हें जिम्मेदारियां दी जाएंगी।

जिला प्रभारी वंदना राठी ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और एकजुटता पर निर्भर करती है। डोईवाला में युवाओं को साथ लेकर कांग्रेस संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा।

युवा कांग्रेस कोऑर्डिनेटर ओम प्रकाश ने कहा कि युवा कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम करे। आगामी चुनाव को देखते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करना जरूरी है।

युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विवेक सैनी ने कहा कि डोईवाला में संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। आगामी विधानसभा चुनाव में युवा कांग्रेस पूरी ताकत के साथ जनता के बीच उतरेगी। युवाओं की भागीदारी बढ़ाकर डोईवाला विधानसभा सीट कांग्रेस के खाते में लाना संगठन का लक्ष्य है।

एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष राहुल आर्य ने कहा कि छात्र-छात्राओं की समस्याओं को उठाना और उनकी आवाज को मजबूती से आगे पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है। एनएसयूआई अधिक से अधिक युवाओं और छात्रों को जोड़कर संगठन को मजबूत करेगी।

इस मौके पर जिला महासचिव युवा कांग्रेस सोयब अली, सृष्टि, अतुल, आयुष, हर्षदीप, शुभम, मुकेश, देव जायसवाल, अंशिका, गौरव सिंह बिष्ट, ईशिका, शना, रितिका, उमर, जयदीप, गगन, प्रिंस, मयंक, शुभम कुमार और अब्दुल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button