Blog

(अंतर-संकाय शतरंज प्रतियोगिता में मनीष और तनुजा प्रथम। महाविद्यालय में अंतर-संकाय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
शहीद दुर्गामल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में सोमवार को एक दिवसीय अंतर-संकाय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए अपनी रणनीतिक क्षमता, एकाग्रता और मानसिक कौशल का प्रदर्शन किया।

छात्र वर्ग में बीएससी पांचवें सेमेस्टर के मनीष चमोली ने प्रथम तथा बीएससी तृतीय सेमेस्टर के देवांश नौटियाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में बीएससी पांचवें सेमेस्टर की तनुजा प्रथम और बीए तृतीय सेमेस्टर की साफिया ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

शारीरिक शिक्षा विभाग की डॉ. पूनम रावत के संयोजन में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. डीपी भट्ट ने किया। उन्होंने कहा कि शतरंज विद्यार्थियों में एकाग्रता, धैर्य और सही समय पर निर्णय लेने की क्षमता विकसित करता है। खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर डॉ. संगीता बहुगुणा, डॉ. नवीन नैथानी, डॉ. पंकज पांडे, डॉ. संजीव नेगी, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. अखिलेश कुकरेती, डॉ. पूनम पांडे, डॉ. हर्ष नेगी, डॉ. पूनम भूषण, डॉ. पुष्पा कुमारी, डॉ. सीता राम नैथानी, डॉ. विजय कुमार सेमवाल, डॉ. संदीप बहुगुणा, डॉ. चंद्रकला नेगी, डॉ. संगीता सिदोला सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button