Blog

बकाया बिजली बिलों की वसूली को लेकर अभियान तेज। (तेलीवाला और केशवपुरी बस्ती में कार्रवाई, 32 बकायेदारों के काटे कनेक्शन; कैंप में 45 उपभोक्ताओं ने जमा किए बिल, 12 लाख वसूल किया)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
विद्युत विभाग ने विकासखंड डोईवाला क्षेत्र में बकाया बिजली बिलों की वसूली को लेकर अभियान तेज कर दिया है। विभाग की ओर से लंबित बिलों के बकायेदार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है।
अभियान के तहत तेलीवाला क्षेत्र में राजस्व वसूली कैंप लगाया गया। कैंप में करीब 45 विद्युत उपभोक्ताओं से 12 लाख मौके पर ही वसूल किये,इस दौरान विद्युत संयोजनों की जांच भी की गई। जांच में एक उपभोक्ता के परिसर में अनधिकृत रूप से विद्युत का उपयोग पाया गया, जिस पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

इसके अलावा तेलीवाला, धर्मूचक-खेरी रोड और केशवपुरी बस्ती क्षेत्र में बकाया बिलों की वसूली को लेकर कार्रवाई की गई। इन क्षेत्रों में करीब 32 बकायेदार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटे गए।

उपखंड अधिकारी गिरिराज सैनी ने बताया कि बकाया बिजली बिल वाले उपभोक्ता शीघ्र अपना बिल जमा कर दें, ताकि कनेक्शन काटे जाने की कार्रवाई से बच सकें। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बकाया राजस्व की वसूली का अभियान और तेजी से चलाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button