Blog

रेलवे स्टेशनपरिसर में चला स्वच्छता का विशेष अभियान। (सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका ने की सफाई, लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका डोईवाला की ओर से रेलवे स्टेशन परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्टेशन परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सफाई कर कूड़ा-कचरा एकत्रित किया गया। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न करने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।

मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन रावत ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर के सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं। रेलवे स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण स्थानों की नियमित सफाई के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।
अभियान में सफाई निरीक्षक संकेत, प्रभारी पर्यावरण पर्यवेक्षक सुरेंद्र, प्रभारी पर्यावरण पर्यवेक्षक नीरज, विनीत,गौरव, बिन्नू, विनोद आदि पर्यावरण मित्र मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button