Blog

सौगात–2025’ में बच्चों की प्रतिभा और सीखने का शानदार प्रदर्शन।

ज्ञान, कला और आत्मविश्वास—यही नई पीढ़ी की सबसे बड़ी शक्ति”। मुरारी लाल अग्रवाल

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
मानस इंटरनेशनल स्कूल, माजरी ग्रांट में वार्षिकोत्सव ‘सौगात–2025’ उत्साह और सृजनात्मकता से भरपूर रहा। सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन के बाद मंच पर बच्चों ने विविध प्रस्तुतियों—स्वागत गीत, भरतनाट्यम, कालबेलिया, बीहू, भंगड़ा और देशभक्ति मंचन—के माध्यम से अपनी कला और आत्मविश्वास का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि मुरारी लाल अग्रवाल ने बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि आत्मविश्वास, कौशल और तकनीकी समझ आज की पीढ़ी की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को सीखने के हर अवसर का भरपूर उपयोग करने और आधुनिक तकनीक के साथ–साथ मूल्यों को भी अपनाने की प्रेरणा दी।

विशिष्ट अतिथि अलंकृता बैनर्जी ने कहा कि शिक्षा तभी सार्थक है जब उससे समाज के आखिरी व्यक्ति तक सुधार और अवसर पहुंचे। उन्होंने जरूरतमंद बच्चों को सहयोग देने और शिक्षा को सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने पर जोर दिया।

प्रधानाचार्य मीनाक्षी अमोली ने विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों, उपलब्धियों और नई शिक्षा नीति आधारित नवाचारों का विवरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में एनपी अमोली, राजकुमार राज, ग्राम प्रधान निशा देवी, गुरजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, नीलिमा नैथानी, मंगल सिंह, विजेंद्र पाल, विजय रावत, सुधीर अमोली, महेश बोबल, आनंद लखेड़ा और डॉ. कुलभूषण द्विवेदी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय मंच पर भी दिखा विद्यालय का दम।

शिरडी (महाराष्ट्र) में वर्ष 2024 में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में विद्यालय की टग ऑफ वार टीम ने उत्तराखंड की ओर से प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर गोल्ड मेडल जीतने का गौरव हासिल किया। राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों तथा मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना में चयनित विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button