विधायक बृजभूषण गैरोला ने प्रेमनगर में सड़क निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 18 प्रेमनगर में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा लगभग 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली इंटरलॉकिंग टाइल्स से आंतरिक सड़कों के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया।
विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की रीढ़ होती हैं और प्रेमनगर में आंतरिक सड़कों के निर्माण से स्थानीय निवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि नगर क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका और एमडीडीए के समन्वय से योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
इस दौरान भाजपा नेत्री नगीना रानी, वार्ड सभासद सुनीता सैनी, अवतार सैनी, सुरेश सैनी, एमडीडीए की अभियंता कुनिका रावत आदि मौजूद थे।



