Blog

आस्था के केंद्रों का विकास समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम। गैरोला (बीचली जॉली के सोलंकी मोहल्ला मंदिर में 3.88 लाख रुपये की लागत से हुए सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण, क्षेत्रवासियों को मिली नई सौगात)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या-5 स्थित बीचली जॉली के सोलंकी मोहल्ला मंदिर में विधायक निधि से 3.88 लाख रुपये की लागत से कराए गए सौंदर्यीकरण कार्य का विधायक बृजभूषण गैरोला ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और श्रद्धालु मौजूद रहे।
इस परियोजना के तहत मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को भी मजबूती मिलेगी। स्थानीय लोगों ने इस कार्य के लिए विधायक का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया।

विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि धार्मिक स्थल हमारी आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता के केंद्र हैं। इनका संरक्षण और विकास हमारी प्राथमिकता है। विधानसभा क्षेत्र में विकास की हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए हम निरंतर कार्य कर रहे हैं। जनता के सहयोग और आशीर्वाद से क्षेत्र में जनहित एवं विकास के कार्य आगे भी इसी तरह जारी रहेंगे।

लोकार्पण कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, सभासद राकेश डोभाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, मंडल महामंत्री आदेश पंवार, बीडीसी सदस्य पंकज रावत, सभासद ईश्वर रोथाण, पार्षद अरुण सोलंकी, विनीत मनवाल, ममता कोठियाल, मंदिर समिति अध्यक्ष उत्तम सिंह सोलंकी, अनुप सोलंकी, अभय चंदेल, मंगल सिंह, सुनील सोलंकी, रघुवीर सिंह सोलंकी, प्रेम सिंह, अशोक सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button