Blog

करतार सिंह नेगी की नियुक्ति से कांग्रेस ने बूथ स्तर पर बढ़ाई पैठ।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
2027 के विधानसभा चुनाव से पहले डोईवाला की स्थानीय राजनीति में नया मोड़ आया है। कांग्रेस ने बूथ स्तर पर पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य से नगर कांग्रेस अध्यक्ष करतार सिंह नेगी को 23-डोईवाला विधानसभा क्षेत्र का अधिकृत BLA-1 बनाकर बड़ा संदेश दिया है। क्षेत्रीय समीकरणों को देखते हुए इस निर्णय को कांग्रेस की रणनीतिक चाल माना जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूरे विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक बूथ पर BLA-2 की नियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं, ताकि बूथ संचालन, मतदाता संपर्क और चुनाव दिवस प्रबंधन पूरी तरह सशक्त हो सके।

करतार सिंह नेगी ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि मैं प्रदेश नेतृत्व का आभारी हूँ। हमारा लक्ष्य है कि कांग्रेस का बूथ नेटवर्क हर स्तर पर मजबूत और सक्रिय दिखाई दे।

कार्यकर्ताओं में भी इस निर्णय को लेकर उत्साह देखा जा रहा है, जिसे 2027 के चुनावी परिदृश्य में बदलाव लाने वाली कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button