डोईवाला में कांग्रेस ने जमीनी तैयारी को दी धार, बीएलए-2 नियुक्ति के साथ सेक्टर प्रभारियों की तैनाती, बूथ स्तर पर संगठन विस्तार की रणनीति।
कांग्रेस की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है और सेक्टर प्रभारी इस कड़ी को मजबूत करेंगे। उनियाल
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने संगठन को सक्रिय और प्रभावी बनाने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। बीएलए-2 की नियुक्ति की प्रक्रिया के तहत कांग्रेस अधिकृत विधानसभा डोईवाला के बीएलए-1 करतार नेगी ने जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल की संस्तुति पर अनुभवी कांग्रेस नेताओं को सेक्टर प्रभारी नियुक्त किया।
परवादून जिला कांग्रेस कार्यालय, डोईवाला में हुई बैठक में आगामी कार्यक्रमों, बूथ कमेटियों की सक्रियता और संगठनात्मक समन्वय को लेकर चर्चा की गई। बैठक का मुख्य फोकस प्रत्येक बूथ तक संगठन की पकड़ मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने पर रहा।
जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि कांग्रेस की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है और सेक्टर प्रभारी इस कड़ी को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारियों से संगठन में ऊर्जा आएगी और कांग्रेस जमीनी स्तर पर मजबूती से आगे बढ़ेगी।
बैठक में रणजीत सिंह, सागर मनवाल, गौरव मल्होत्रा, राहुल सैनी, भारत भूषण, उम्मेद बोरा, जितेंदर कुमार, राजेंद्र बिष्ट, महेश कुकरेती, एसपी बहुगुणा, स्वतंत्र बिष्ट, अमित सैनी, सुनील वर्मन, देवराज सावन, आरिफ अली सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।



