स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में डोईवाला के विभिन्न संस्थाओं में चला विशाल स्वच्छता अभियान।
नगर पालिका, एसडीआरएफ, एयरपोर्ट अथॉरिटी, सीपेट संस्थान और सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर एकत्र किया लगभग चार टन कूड़ा,दिलाई शपथ।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत नगर पालिका ने एयरपोर्ट के समीप व्यापक स्वच्छता अभियान आयोजित किया। अभियान में एसडीआरएफ, एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी, सिपेट संस्थान, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय ब्लॉक प्रमुख सक्रिय रूप से शामिल रहे। अभियान के दौरान लगभग तीन टन कूड़े का निस्तारण किया।
इस मौके जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडियाल ने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन का नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने उपस्थित लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे अभियान समाज में जागरूकता फैलाने के लिए जरूरी हैं।
ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने बताया कि स्वच्छता के इस अभियान से न सिर्फ स्वास्थ्य सुधार होता है बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी बड़ा कदम उठाया जाता है।
महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से अभियान की सफलता और बढ़ जाती है। उन्होंने सभी महिलाओं से आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्रों में नियमित स्वच्छता सुनिश्चित करें।
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी एमएल शाह ने कहा कि नगर पालिका समय-समय पर ऐसे अभियान चलाती रहेगी। उन्होंने बताया कि कचरे का सही निपटान ही क्षेत्र को लंबे समय तक स्वच्छ बनाए रख सकता है।
अधिकारियों ने जनता से अपील की कि वह भी स्वच्छता में योगदान दें और शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और सुंदर बनाने में भागीदार बनें।
स्वच्छता अभियान में पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, सभासद ईश्वर रौथान, इस्लाम अहमद, चंद्र बल्लभ लखेडा, आशा सेमवाल, नगर पालिका टी आई रविंद्र पवार, नप मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन रावत, लेखाधिकारी सतीश चमोली, सफाई सुपरवाइजर सुरेंद्र कुमार, नीरज कुमार, संदीप नेगी के अलावा एयरपोर्ट अथॉरिटी, एसडीआरएफ, नगर पालिका, , सीपेट के अधिकारी और कर्मचारी के अलावा भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



