शार्दूल नेगी बने कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव। (युवा चेहरे को मिली बड़ी जिम्मेदारी, डोईवाला में संगठन मजबूत करने की तैयारी)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
अठुरवाला निवासी और वार्ड नंबर-7 से कांग्रेस सभासद प्रत्याशी रहे शार्दूल सिंह नेगी को कांग्रेस प्रदेश सेवादल का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। प्रदेश सेवादल अध्यक्ष हेमा पुरोहित ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने में उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है।
प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित ने कहा कि शार्दूल सिंह नेगी युवा और सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उन्हें जिम्मेदारी मिलने से डोईवाला क्षेत्र में कांग्रेस सेवादल को मजबूती मिलेगी। युवाओं को संगठन में आगे बढ़ाने के लिए लगातार अवसर दिए जा रहे हैं।
कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व की ओर से युवा चेहरे को जिम्मेदारी दिया जाना डोईवाला के लिए गर्व की बात है। युवाओं को कांग्रेस में सम्मान और अवसर मिलने से संगठन को और मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर थराली प्रमुख प्रवीण पुरोहित, मंडलम अध्यक्ष संजीव भट्ट सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।



