Blog

खैरी रोड धर्मूचक क्षेत्र में एक घर में हुई चोरी घटना। (दो मोबाइल, सोने की अंगूठियां, घड़ी और पांच हजार रुपये हुए चोरी)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत खेरी रोड के धर्मूचक क्षेत्र में देर रात घर में चोरी की घटना सामने आई है। चोर घर के बरामदे में लोगों के सोने के बावजूद दो स्मार्टफोन, दो सोने की अंगूठियां, एक हाथ घड़ी और पर्स चोरी कर ले गए। पर्स में करीब पांच हजार रुपये की नकदी के साथ पैन कार्ड, आधार कार्ड समेत अन्य जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे।

पीड़ित गुरदीप सिंह ने बताया कि परिवार के लोग घर के बरामदे में सो रहे थे। सुबह उठने पर सामान गायब मिला, जिसके बाद चोरी की जानकारी हुई। घटना के बाद उन्होंने डोईवाला कोतवाली पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया।

गुरदीप सिंह ने पुलिस से चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने और चोरी हुआ सामान बरामद करने की मांग की है l

कोतवाली प्रभारी राकेश गुसांईं ने बताया कि चोरी की शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की जांच चोरी के मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button