Blog

जल निकासी पुलिया बनने से रानीपोखरी-नागाघेर-भोगपुर मार्ग पर आवागमन आसान। (पांच लाख रुपये की लागत से क्षतिग्रस्त पुलिया का पुनर्निर्माण, ग्रामीणों को मिली राहत)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के रानीपोखरी मौजा में क्षतिग्रस्त जल निकासी पुलिया के पुनर्निर्माण कार्य का डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने लोकार्पण किया। करीब पांच लाख रुपये की लागत से बनी इस पुलिया के दोबारा तैयार होने से रानीपोखरी, नागाघेर होते हुए भोगपुर जाने वाले मार्ग पर आवागमन सुगम हो गया है।

पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण लंबे समय से ग्रामीणों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों को इस समस्या से राहत मिली है।

विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, पुलिया और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।

इस दौरान बीडीसी सदस्य आयुषमल्ल , प्रधान अरुणा भंडारी, प्रताप सिंह चौहान, धीरेंद्र सिंह नेगी, दीपक सिंह राणा, उत्तम सिंह भंडारी, भाजपा गढ़वाल संयोजक अरुण शर्मा, कैलाश सती, उपप्रधान अनीता चौहान, पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह पंवार, रघुनाथ सिंह, जगन्नाथ राणा, रमेश सोलंकी, नवीन चौधरी, मंगल सोलंकी, गब्बर सिंह राणा, पुंडीर जी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button