Blog

वीर बाल दिवस पर बाल पथ संचालन, बच्चों ने दिखाया अनुशासन और राष्ट्रभक्ति।

आरएसएस के आयोजन में एकरूप वेशभूषा और सधे कदम बने आकर्षण का केंद्र।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
वीर बाल दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नगर क्षेत्र में बाल पथ संचालन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बाल स्वयंसेवकों ने अनुशासित पंक्तियों में सहभागिता करते हुए अनुशासन, साहस और राष्ट्रभक्ति का सशक्त संदेश दिया।
बाल पथ संचालन हर ज्ञानचंद विद्या मंदिर, ऋषिकेश रोड से प्रारंभ होकर नगर चौक तक पहुंचा तथा पुनः विद्यालय परिसर में संपन्न हुआ। मार्ग में नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर बाल स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। बच्चों की एकरूप वेशभूषा और अनुशासित कदमताल लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।

संघ के सह विभाग कार्यवाह मनोज ने कहा कि वीर बाल दिवस कम उम्र में देश के लिए बलिदान देने वाले वीर बालकों की स्मृति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कार, अनुशासन और साहस के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना सुदृढ़ होती है। कहा कि बाल अवस्था से मिले संस्कार आगे चलकर समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव बनते हैं। बाल पथ संचालन जैसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में राजेंद्र बडोनी, मान नितिन, जिला प्रचारक सोहन,अंशी गुप्ता, महेश, कैलाश, आयुष, ईश्वर, सुभाष, संजीव, राकेश, जगदीश, परमानंद, वेदप्रकाश, गुलाब, युवराज सहित अन्य स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में बाल स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button