Blog

गन्ना भुगतान व्यवस्था रही प्रभावी, 17 दिसंबर तक 20.75 करोड़ का वितरण।

समयसीमा में भुगतान से किसानों को राहत, चीनी मिल प्रबंधन को मिला सम्मान।

खबर को सुनें
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
गन्ना भुगतान को लेकर इस सत्र में चीनी मिल की कार्यप्रणाली प्रभावी रही, जिससे किसानों को तय समय में भुगतान प्राप्त हुआ। 17 दिसंबर तक किसानों को लगभग 20 करोड़ 75 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
समयबद्ध भुगतान के बाद भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल के नेतृत्व में चीनी मिल के अधिशासी निदेशक डीपी सिंह का स्वागत किया। इस अवसर पर भुगतान व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के प्रयासों की सराहना की गई।
जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि भुगतान प्रक्रिया में अनुशासन और समयबद्धता से किसानों की परेशानियां कम होती हैं।
उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी मेहनत का समय पर मूल्य मिलना ही मजबूत कृषि व्यवस्था की पहचान है।
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रभान पाल ने कहा कि गन्ना भुगतान की निरंतर निगरानी से किसानों को भरोसेमंद व्यवस्था मिली है।
उन्होंने कहा कि समय पर भुगतान से किसान आगामी फसल की तैयारी बेहतर ढंग से कर पाते हैं।
चीनी मिल के अधिशासी निदेशक डीपी सिंह ने कहा कि किसानों के भुगतान को प्राथमिक कार्य मानते हुए आगे भी निर्धारित समयसीमा का पालन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मिल प्रबंधन किसानों के साथ समन्वय बनाकर कार्य कर रहा है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष उषा कोठारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता नयाल, जिला मीडिया प्रभारी मनीष छेत्री, डोईवाला मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, माजरी मंडल अध्यक्ष रश्मि देवी, सभासद सुरेश सैनी, पवन लोधी, अरुण शर्मा, संपूर्ण रावत, मनीष यादव सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button