कार्यकर्ताओं के दम पर उत्तराखंड में फिर खिलेगा कमल- प्रेम कुमार शुक्ल, (रानीपोखरी मंडल में संगठनात्मक बैठक, आगामी चुनावों को लेकर भरा जोश)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
रानीपोखरी मंडल क्षेत्र में आयोजित संगठनात्मक बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम कुमार शुक्ल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत, अनुशासन और जनता के विश्वास के बल पर उत्तराखंड में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की सरकार बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम कुमार शुक्ल ने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना समय की आवश्यकता है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संगठन की एकजुटता और सक्रियता के दम पर भाजपा आगामी चुनावों में एक बार फिर जनता का विश्वास जीतेगी। भाजपा का हर कार्यकर्ता संगठन की नींव है। अनुशासन, परिश्रम और जनता के विश्वास के साथ पार्टी उत्तराखंड में फिर से सरकार बनाएगी और विकास की गति को और तेज किया जाएगा।
किसान मोर्चा गढ़वाल मंडल के सहसंयोजक अरुण शर्मा ने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं का उत्साह यह दर्शाता है कि भाजपा की जीत तय है। उन्होंने कहा कि पार्टी किसान, युवा और आमजन के हित में निरंतर कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में अजय उनियाल, विशाल क्षेत्री, जीवन चौहान, संदीप भट्ट, विक्रम भंडारी, संजय असवाल, उदय रमोला, प्रदीप रमोला, मनोज शर्मा, शम्भु श्रेष्ठ, सुमित कुमार, सोनी सनोली, नीरज कुमार, अनिल कुमार सहित मंडल व जिला स्तर के पदाधिकारी, ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



