Blog

गन्ना विकास सहकारी समिति डोईवाला के सचिव गांधी राम का सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्ति समारोह। (संचालक मंडल, गन्ना विभाग के अधिकारियों, किसान संगठनों व शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों ने दी भावभीनी विदाई)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
गन्ना विकास सहकारी समिति लिमिटेड, डोईवाला में सचिव गांधी राम के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर बुधवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समिति के संचालक मंडल, गन्ना विभाग के अधिकारी, किसान संगठन के पदाधिकारी तथा क्षेत्र के किसान बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

वक्ताओं ने कहा कि गांधी राम ने अपने सेवाकाल में किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए समिति को मजबूती दी। समयबद्ध कार्य, पारदर्शिता और समस्याओं के त्वरित समाधान में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा।

पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रबंधक मनोज नौटियाल ने कहा कि गांधी राम ने ईमानदारी और निष्ठा से किसानों की सेवा की और उनका प्रशासनिक अनुभव लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

संयुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष ताजेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता देकर समाधान करना उनकी पहचान रही और सेवानिवृत्ति के बाद भी उनका मार्गदर्शन किसान समाज के लिए उपयोगी रहेगा।
समारोह में शॉल व स्मृति-चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया और उनके स्वस्थ व सक्रिय भविष्य की कामना की गई।

ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक गजेंद्र रावत, इंद्रजीत सिंह ईश्वर पाल, याकूब अली, जितेंद्र कुमार, आदि के अलावा गन्ना विकास सहकारी समिति डोईवाला किसान प्रतिनिधि, किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button