Blog

गुलदार की सक्रियता से जीवनवाला में सुरक्षा का अलर्ट। (वन विभाग ने संभाली कमान, ग्रामीणों के सहयोग से बढ़ाई रात्रिकालीन गश्त)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला के जीवनवाला क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता की सूचना से ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ाते हुए ग्रामीणों के साथ रात्रिकालीन गश्त शुरू कर दी है। वहीं, लाउडस्पीकर के माध्यम से ग्रामीणों को सतर्क कर आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की जा रही है।

ग्राम प्रधान गुरजीत सिंह लाडी, वार्ड सदस्य अजीत सिंह और वन विभाग के अरुण राजपूत ने ग्रामीणों के साथ देर रात तक विभिन्न हिस्सों में गश्त की। ग्रामीणों को रात में अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने, बच्चों को अकेले न भेजने और मवेशियों को सुरक्षित गौशालाओं में रखने की सलाह दी गई।
वन विभाग ने सुबह-शाम विशेष सतर्कता बरतने, जरूरी होने पर समूह में बाहर निकलने और टॉर्च साथ रखने की अपील की है। घरों और पशुशालाओं के आसपास पर्याप्त रोशनी रखने तथा गुलदार दिखाई देने पर उसके करीब न जाने की हिदायत दी गई है।

ग्राम प्रधान गुरजीत सिंह लाडी ने कहा कि ग्रामीण घबराएं नहीं, लेकिन सतर्कता में लापरवाही न बरतें। वन विभाग के साथ ग्रामीण भी निगरानी में सहयोग कर रहे हैं।

बड़कोट रेंज अधिकारी गणेश उनियाल ने कहा कि वन विभाग लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रहा है। गुलदार दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दें और उसके पीछे जाने या उसे घेरने का प्रयास न करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button