Blog

मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति परीक्षा में डोईवाला के 194 विद्यार्थी चयनित। (कक्षा छह में 94 और कक्षा नौ में 100 मेधावी विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना के तहत डोईवाला ब्लॉक के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। कक्षा छह और कक्षा नौ की परीक्षा में कुल 194 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। विद्यार्थियों की सफलता से विद्यालयों, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है।

कक्षा छह में कुल 1,149 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 935 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 214 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में 94 विद्यार्थियों का चयन हुआ।

वहीं कक्षा नौ में कुल 1,131 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 1,000 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए और 131 अनुपस्थित रहे। कक्षा नौ में 100 विद्यार्थियों का चयन किया गया।

मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना के तहत कक्षा छह के चयनित विद्यार्थियों को 600 रुपये प्रतिमाह यानी 7,200 रुपये वार्षिक, कक्षा सात में 700 रुपये, कक्षा आठ में 800 रुपये, कक्षा नौ में 900 रुपये प्रतिमाह यानी 10,800 रुपये वार्षिक तथा कक्षा दस में 1,000 रुपये प्रतिमाह यानी 12,000 रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाती है। योजना का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक सहयोग देने के साथ उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करना है।

खंड शिक्षा अधिकारी शिवानी कौशल ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि “यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। छात्रवृत्ति योजना बच्चों की प्रतिभा को आगे बढ़ाने का बेहतर अवसर देती है। चयनित विद्यार्थी आगे भी इसी मेहनत से सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button