Blog

दर्जाधारी धीरेंद्र पवार ने छिद्दममीवाला में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं। (सोलर लाइट, नलकूप और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला के छिद्दममीवाला में दर्जाधारी धीरेंद्र पवार ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में सोलर लाइट लगवाने, नलकूप की व्यवस्था करने और सड़कों की स्थिति सुधारने सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने कहा कि इन सुविधाओं के अभाव में उन्हें रोजमर्रा की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

धीरेंद्र पवार ने ग्रामीणों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है। ग्रामीणों की मांगों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर उनके निस्तारण के लिए प्रयास किए जाएंगे।

इस दौरान राकेश लोधी, संजीव लोधी, लवेश, अभिषेक, हिमांशु राजपूत, हीरालाल, शिव प्रसाद, अनिल कुमार, श्रवण कुमार, विमल, नितिन लोधी, मुकेश लोधी, अंशुल, नरेश लोधी और श्यामलाल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button